फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन, डीएम ने किया शुभारंभ

शाहजहांपुर के हथौड़ा बुजुर्ग स्थित परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। बृहस्पतिवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर और खेल ध्वज फहराकर तीन दिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने गुब्बारे उड़ाए और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीएम ने कहा कि जिले में पहली बार एथलेटिक प्रतियोगिता एक्स्ट्रा टर्फ पर आयोजित हो रही है। इससे खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाओं का अनुभव मिलेगा और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और आत्मविश्वास मजबूत होता है। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि 15 से 17 अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में छह श्रेणियों में मुकाबले होंगे। इसके बाद लंबी कूद, ऊंची कूद और दौड़ समेत विभिन्न स्पर्धा में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बामनिया, शिक्षक और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें