फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि: शाहजहांपुर में महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Feb 2026 12:49 PM IST

शाहजहांपुर में महाशिवरात्रि के पर्व पर रविवार को शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। शहर से लेकर देहात तक शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही। इस दौरान महादेव की आराधना की गई। शहर के प्रमुख मंदिर में भीड़ के चलते जाम की स्थिति भी बनी रही। सुबह से ही शहर में बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा वनखंडी नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर में श्रद्धालुओं को कतार लगी रही। बाबा चौकसी नाथ मंदिर और प्राचीन शिव मंदिर लाला तेली बजरिया में लोगों ने भगवान शिव की अराधना की। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। जैतीपुर गोगेशिव मंदिर में भक्तों ने दर्शन किए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें