फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शाहजहांपुर में प्रेमी युगल ने दी जान, पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले दोनों के शव

शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह कुबेरपुर और कुइयां दांडी के बीच में आम के पेड़ में प्रेमी युगल का शव एक ही फंदे पर लटका मिला है। पेड़ की डाल पर दोनों ने फंदे से लटक कर जान दे दी। दूसरी डाल पर लड़की की चुनरी भी रखी मिली। सुबह लोग खेत की तरफ से गुजरे तो दोनों के शव देखकर भीड़ लग गई। लड़के की पहचान 18 वर्षीय शुभेंद्र के रूप में हुई है। लड़की भी उसी के गांव की बताई जा रही है। सूचना पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें