फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाहजहांपुर में गौतम हत्याकांड के आरोपी समीर के मकान पर चला बुलडोजर

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के मोहल्ला कमलनैनपुर निवासी गौतम मौर्य की हत्या के आरोपी समीर के मकान को गिराने के लिए बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे प्रशासनिक टीम पहुंच गई। समीर के रिश्तेदारों को बुलाकर टीम ने घर के अंदर रखा सामान बाहर निकलवा दिया। मकान पूरी तरह से खाली कराने के बाद दोपहर करीब 12 बजे से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई। 31 जुलाई की रात गौतम मौर्य की चाकू से गोदकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले में पुलिस ने समीर, उसके पिता लियाकत, सगे भाई तदीम व चचेरे भाई राजा को जेल भेज दिया था। हत्या के बाद से उसका मकान बंद था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें