फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बच्चों को चुनने दे कॅरिअर, लेकिन काउंसलिंग जरूर कराएं

शाहजहांपुर में ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार ने बच्चों को खुद कॅरिअर चुनने के देने की अभिभावकों से अपील की है। उन्होंने कहा कि कक्षा 10 में आने के बाद छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग होना जरूरी है। जिससे वो सही कॅरिअर चुन सकें। राजेश कुमार शहर के अटल बिहारी प्रेक्षागृह में समग्र शिक्षा माध्यमिक की ओर से आयोजित जनपद स्तरीय कॅरिअर गाइडेंस मेला में बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ कॅरिअर की बात भी मत करिए। स्वास्थ्य की बात भी करें, इसके लिए खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में कॅरिअर बनाने के लिए एमबीबीएस के अलावा और भी विकल्पों से अवगत कराया। इससे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन संजय पांडेय ने प्रशासनिक सेवा में आने के लिए छात्र - छात्राओं के मार्गदर्शन किया। कहा कि हाईस्कूल से प्रशासनिक सेवा में आने के मार्ग खुल जाते हैं। इसके लिए सभी विषयों की जानकारी होना जरूरी है। उनके अलावा डीआईओएस हरिवंश कुमार, जीएफ कॉलेज के प्रोफेसर रईस अहमद, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बामनिया समेत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें