शाहजहांपुर के जलालाबाद और मीरानपुर कटरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जलालाबाद में बरेली हाईवे स्थित एक मैरिज लान में आयोजित कार्यक्रम में 98 जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। इनमें सात जोड़े मुस्लिम समाज के शामिल थे। मुख्य अतिथि विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। सभी जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित 60 हजार की धनराशि उनके खातों में भेजने के साथ 25 हजार की कीमत के विभिन्न तरह के 24 उपहार दिए गए। कार्यक्रम में जलालाबाद के अलावा कलान, मिर्जापुर व अल्लागंज क्षेत्र से 91 युवतियों का मंत्रोच्चारण के बीच हिंदू रीति रिवाज से विवाह कराया। अल्हागंज क्षेत्र की छह व कलान की एक मुस्लिम युवती का शाहजहांपुर के काजी जाने आलम बरकाती ने पढ़ाया। भाजपा के जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, कलान नगर पंचायत के चेयरमैन हरे नारायण गुप्ता, ब्लाॅक प्रमुख मिर्जापुर प्रियांशु रघुवंशी, ब्लाक प्रमुखपति अमित सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह मीरानपुर कटरा में लॉन में विवाह समारोह में शान मैरिज लॉन में हुआ। यहां पर 96 जोड़ों का विवाह कराया गया। कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया।