फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: पुवायां में एक दिन के लिए एसडीएम बनीं 12वीं की छात्रा, लोगों की सुनीं समस्याएं

मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Oct 2025 06:03 PM IST

शाहजहांपुर के पुवायां में मिशन शक्ति अभियान के तहत 12वीं की छात्रा निष्कर्ष पटेल को एक दिन का एसडीएम बनाया गया। छात्रा ने एसडीएम के तौर पर लोगों की समस्याएं सुनीं और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों से जवाब तलब किया। गांव मरेना निवासी निष्कर्ष पटेल नगर के राजकीय कन्या इंटर कालेज में 12वीं की छात्रा हैं। उन्हें सोमवार को एक दिन के लिए एसडीएम बनाया गया। तहसील पहुंचने पर एसडीएम चित्रा निर्वाल ने निष्कर्ष पटेल को बुके और उपहार देकर सम्मानित किया। इसके बाद एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर निष्कर्ष पटेल ने लोगों की समस्याओं को सुना।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें