फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: केंद्रीय राज्यमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा, जनप्रतिनिधियों संग किया भोजन

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Updated Sun, 31 May 2026 04:57 PM IST

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के गांव ककरहा में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने रविवार को विधायक हरिप्रकाश वर्मा समेत पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा। बाद में आयोजित टिफिन के साथ चर्चा कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने वहां मौजूद ग्रामीणों से संवाद किया। 

राज्यमंत्री समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने अपने साथ टिफिन में लाए और भोजन को सामूहिक रूप से ग्रहण किया। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में बताई गई बातों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि देशहित में समय-समय पर प्रधानमंत्री द्वारा की जाने वाली अपील को देश के बड़ी संख्या में लोग आत्मसात कर रहे हैं। यह उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। पूर्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विधायक हरिप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष केसी वर्मा, ब्लाक प्रमुख लता सिंह, विनीत मिश्रा,कौशल मिश्रा, अवधेश दीक्षित आदि मौजूद  रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें