फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का अंतिम सोमवार: शाहजहांपुर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे महादेव के जयकारे

Mon, 24 Aug 2026 01:28 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में सावन माह के अंतिम सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को दूध, गंगाजल, पुष्प, बेलपत्र, धतूरा, मिष्ठान और फल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।

शहर के टाउनहाल रोड स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर, जेल रोड स्थित शिव मंदिर, चौकसी नाथ मंदिर, बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, उस्मानबाग स्थित रुद्रबाला जी धाम, पुवायां रोड स्थित शिव मंदिर, सिंधौली के त्रिलोकीनाथ मंदिर समेत अन्य शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की। कई मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन भी हुए। 

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी रही। भक्तों ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाया। सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में दिनभर भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। कलान के पटना देवकली मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किए। बदायूं से भी कई श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। सुबह चार बजे से ही पुलिस ने अपनी निगरानी में श्रद्धालुओं की लाइन लगवाकर जलाभिषेक कराया। मदनापुर के फिरोजपुर गांव स्थित शिवालय में दिनभर श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें