यूपी के शाहजहांपुर में एक हैवान पति का अमानवीय चेहरा सामने आया है। उसने अपनी पत्नी को पहले बेरहमी से पीटा और जब वो बेहोश हो गई तो उसके हाथ बांधकर उसे लटका दिया। इतना ही नहीं पति ने इसका एक वीडियो बनाया और पत्नी के भाई को भेज दिया। लेकिन अब खुद बनाए इस वीडियो ने ही उसे पुलिस के शिकंजे में पहुंचा दिया है।