खलीलाबाद बहराइच रेलमार्ग के निर्माण के लिए अंडरपास का काम तेजी से चल रहा है। मलोरना में इसके लिए अंडरपास बनाया जा रहा है। इसके साथ ही साथ अन्य आधारभूत कार्य भी किए जा रहे हैं। यहां पर अंडरपास के साथ रिटेनिंग वाल बना ली गयी है। काम दोहरी लाइन बनाने के आधार पर किया जा रहा है।