विद्युत निगमों के निजीकरण व कर्मचारियों के उत्पीड़न के विरोध में बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली बैठक में आंदोलन को तेज करने की रणनीति तय की जाएगी। संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर राजेश कुमार ने कहा कि निजीकरण कर्मचारियों व उपभोक्ताओं के हित में नहीं है।