जिले में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ हो रही है। खलीलाबाद से बहराईच रेल मार्ग के प्रथम चरण में बांसी तक रेल लाइन का कार्य चल रहा है। किसानों के जमीन अधिग्रहण और मुआवजा के मामले निस्तारित होने से नए साल में कार्य में और तेजी आने की उम्मीद है। इसके साथ ही बस डिपो व कार्यशाला के निर्माण का कार्य भी शुरू होने की तैयारी चल रही है। इसके लिए 15 करोड़ 80 लाख रुपये का बजट उपलब्ध हो गया है। क्रिटिकल केयर यूनिट और मल्टीप्लेक्स का कार्य भी नए साल में शुरू होगा। इससे जहां विकास को रफ्तार मिलेगी वहीं लोगों को इन परियोजनाओं का लाभ मिलेगा।