शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाए गए ठेलों को हटवाते हुए दुकानदारों और फल विक्रेताओं को यातायात व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। बृहस्पतिवार को यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से यातायात प्रभारी परमहंस अपनी टीम के साथ सड़क पर उतरे। इस दौरान मुख्य मार्गों और चौराहों पर सड़क किनारे लगाए गए ठेलों को हटवाया गया।