ठंड के मौसम में घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर सुबह और रात के समय घने कोहरे के कारण कम स्पष्ट दिखाई से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर नेशनल हाईवे सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर चलने वाले वाहनों पर रिफलेक्टर लगाए गए।