जिला मुख्यलाय पर ब्लाक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलबाद के प्रांगण में किया गया । इस दौरान विभिन्न जूनियर हाईस्कूल के छात्र - छात्राओं की टीमों ने प्रतिभाग किया। एक दूसरे को पछाड़ने में सभी टीमें लगी रहीं। वहीं बच्चों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन भी किया।