जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 630 नए मरीज पहुंचे, जबकि लगभग 500 पुराने मरीज भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। सुबह से ही पर्चा काउंटर और डॉक्टरों के कक्षों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं।