जिला प्रशासन के जरिए ब्रिटिश मौलाना के मदरसे को सील करने के बाद पंजीकृत छात्राओं का शिक्षा सत्र अधर में लटक गया था। पिछले दो माह से सभी पंजीकृत 336 छात्राओं का पठन पाठन पूरी तरह से ठप हो गया था। इसको देखते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की तरफ से छह स्कूलों में 336 छात्राओं का समायोजन कराया गया। इसके साथ ही मौलाना के मदरसे और घर पर आदेश की कापी भी चस्पा कर दी गई।