जिला मुख्यलाय पर छुट्टा पशुओं का आतंक है। इसके चलते रास्ता जाम व दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नगर की हर सड़क पर छुट्टा पशु घूमते रहते हैं। नगर पालिका परिषद के द्वारा इन पशुओं को पकड़कर गोआश्रय स्थलों पर ले जाने की कोई सुविधा नहीं की गयी है। इसके चलते लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। लोगों ने मांग की है कि इन पशुओं के आंतक से उनको मुक्ति दिलाई जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।