पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा कानून-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम जनमानस को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से थाना मेंहदावल क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित ''करमैनी घाट'' पुलिस चौकी का फीता काटकर एवं विधिवत पूजन-अर्चन कर उद्घाटन किया गया। करमैनी घाट क्षेत्र एवं आसपास के सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों, अवैध तस्करी तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस बल को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए।