गोरखपुर के डोमिनगढ़ में हो रहे कार्यों को लेकर चल रहे मेगा ब्लाक के खुलने के बाद ट्रेनों का संचालन गोरखपुर लखनऊ रुट पर शुरु हो गया है। ट्रेने चलने से यात्रियों को राहत मिली है। ट्रेनों का संचालन शुरु होने के बाद हालात दो दिनों में सामान्य होने की बात कहीं जा रही है। कारण यह है कि लंबी दूरी की ट्रेनें अभी तक नहीं पहुंच सकी हैं। इसके बाद हालात सामान्य होंगे।