क्षेत्र के मेंहदूपार में चल रहे श्रीराम कथा के चौथे दिन कथावाचक गौरव कृष्ण शास्त्री ने रामजन्म की कथा सुनाई। श्रोता भाव-विभोर हो गए। पूरा पंडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक ने कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था तब अयोध्या नगरी में शुभ शगुन होने लगे। भगवान राम का जन्म होने पर अयोध्या नगरी में खुशी का माहौल हो गया। चारों ओर मंगल गान होने लगे।उन्होंने कहा भगवान राम ने पृथ्वी लोक पर आकर धर्म की स्थापना की। उनका जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था।