बरईटोला में चल रही श्रीमद भागवत कथा के लिए मंगलवार को बरईटोला से कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा के दौरान भारी संख्या में महिलाएं कलश लेकर शामिल रहे। कलश यात्रा मां समय जी मंदिर पर पहुंची। वहां से वापस कथा स्थल तक गयी। वहां पर कलशों को स्थापित किया गया। इस दौरान माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बना रहा।