ब्रिटिश मौलाना समशुल होदा खान के मदरसे को प्रशासन के द्वारा 17 माह पूर्व मई 2024 में सील कर दिया गया था। इसके बावजूद पुरानी समिति को आधार बनाकर इस मदरसे को 17 महीने तक अवैध तरीके से मदरसे के बगल में स्थित बिल्डिंग में चलाया गया। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद देर शाम तक अन्य जनपद के छात्राओं को उनके परिजन आकर अपने बच्चों को साथ लेकर गये। वहीं मंगलवार को सुबह छात्राओं को लेकर पहुंचे अभिभावक सरकारी ताला देखकर आवाक रह गये और छात्राओं को लेकर अपने घर वापस लौटने के लिये विवश हुये।