जिले में हो रही भारी बरसाता भी कांवड़ यात्रियों का हौसला नहीं तोड़ पाई। कांवड़ श्रद्धालु झूमते - नाचते हुए निकले। कांवड यात्री अपनी सुरक्षा का प्रबंध करके बरसात से बचने का प्रयास भी करते हुए दिखाई दिए। वह सरयू से जल भरकर तामेश्वरनाथ, बालूशासन, कोपिया में कोपेश्वरनाथ व बखिरा के भंगेश्वरनाथ का जलभिषेक करने के लिए निकले हुए हैं।