धनघटा क्षेत्र में सरयू के तट पर जहां कांवड़िए जलाभिषेक के लिए जल भरते हैं वहां पर कोई डूबने न पाए, इसके लिए बिड़हर घाट में नांवे लगाई गयी हैं। पीएसी के जवानों के साथ ही एनडीआरएफ के जवान भी मौके पर मौजूद हैं। ताकि किसी प्रकार की डूबने की घटना न हों तथा जनहानि न हो पाए । कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए नदी में बांस के बैरियर भी लगाए गए हैं।