धनघटा क्षेत्र के गौरापार बाग में बुधवार की सुबह एक शख्स का शव पेड से लटकता मिला। गांव वालों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाल बिहारी (50) का शव सुबह गांव के लोगों ने लटका हुआ देखा। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि लालबिहारी मानसिक रूप से परेशान कर रहा था।