मेंहदावल क्षेत्र के बेलौली में मंगलवार की देर रात दो बाइक आमने सामने टकरा गई, जिससे एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजन गमगीन थे। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि गोरखपुर के जंगलकौड़िया निवासी बॉबी 22 वर्ष अपने मामा के घर मेंहदावल क्षेत्रद्ध के कड़सहरी आया हुआ था। वह मंगलवार की रात बाइक से बेलौली चौराहे पर सामान लेने जा रहा था उसकी दौरान सामने एक बाइक ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।