डीएम आलोक कुमार ने बुधवार को बघौली ब्लाॅक के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। जहां एक विद्यालय में मिड-डे-मील कक्ष ब्लीचिंग और सीमेंट रखा हुआ मिला। इसके साथ ही पढ़ाई का स्तर काफी खराब पाया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र पर भी लापरवाही मिली, जिससे नाराज डीएम ने बीडीओ, बीईओ, हेडमास्टर समेत पांच का वेतन रोक दिया और बीएसए और डीपीआरओ से स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।