युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के तत्वाधान में 76 वां पीआरडी स्थापना दिवस एचआर इंटर कॉलेज में मनाया गया। इस दौरान पीआरडी जवानों के बीच रस्साकसी और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। रस्साकसी में खलीलाबाद कंपनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।। महिलाओं और पुरुषों की 100 मीटर की दौड़ में क्रमशः लक्ष्मी और फिरोज आलम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विधायक अंकुर राज तिवारी ने विजेता को सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी मुकेश गुप्ता, आराधना द्विवेदी, रितेश वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।