पुलिस टीम ने अवैध असलहा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी पायी है। थाना महुली पुलिस मामले में आरोपी आदित्य शर्मा निवासी छरांछ थाना बखिरा को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 17 मार्च को थाना महुली पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान दिक्तौली नहर पुलिया के पास से उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, एक मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।