फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचनाओं की समीक्षा कर समय सीमा के भीतर करें निस्तारण

Rohit Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 06:21 PM IST

एसपी संदीप कुमार मीना व एएसपी सुशील कुमार सिंह की अगुवाई में सोमवार को रिजर्व पुलिस लाईन सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। सैनिक सम्मेलन में जनपद के सभी थानों व शाखाओं से आये पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गई। साथ ही उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी ने विभिन्न अभियानों की समीक्षा करते हुए जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की भी समीक्षा कर समयबद्ध व गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के आदेश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें