रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला लगा। इसमे ज्यादातर मरीज खांसी, पेटदर्द, शुगर और बुखार से पीड़ित थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोसया मे मरीजों को इलाज के साथ दवा दी गई। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर आए मरीजों में से सबसे ज्यादा बुखार के मरीज रहे। जिले में कुल 1293 मरीजों का इलाज किया गया।