जिले में रविवार को विशेष संचारी रोग के तृतीय चरण के अभियान का शुभारंभ हुआ। सीएमओ कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव और सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया ने जागरूकता वाहन को रवाना किया। इसके साथ ही बीमारियों को दूर भगाने का संकल्प लिया। सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान पांच से 31 अक्तूबर तक चलाया जाना है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अन्तर्गत दिमागी बुखार, आईएलआई, क्षयरोग के लक्ष्ण युक्त व्यक्तियों, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, कालाजार, मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया, कुपोषित बच्चों की पहचान, दस्त रोग के लक्ष्णयुक्त बच्चों की पहचान करते हुए उन्हे ओआरएस पैकेट एवं जिंक टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा।