मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज चंदौसी में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में अंतरमहाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध नौ महिला टीमों ने हिस्सा लेकर शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज की टीम ने एसबीडी धामपुर को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।