सहारनपुर जनपद के बड़गांव थानाक्षेत्र में गांव नन्हेड़ा खुर्द के समीप हिंडन नदी में तीन गोवंश के सिर उतारते मिलने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। गुस्साए गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण के साथ मिलकर कस्बें के महाराणा प्रताप चौक पर सिर रखकर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। शनिवार को गांव नन्हेडा खुर्द के समीप बह रही हिंडन नदी में तीन गौवंश के सिर पानी में उतराते मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तीनो गौवंश के मुह को पानी से बाहर निकला। युवाओ की भीड उच्चाधिकारियो को मौके पर बुलाने की मांग कर रही है। ग्रामीणों ने गौवंश के अवैध कटान को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस से नाराज़गी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि गौवंश का अवैध कटान कर सिर को नदी में फेंका जा रहा है। उन्होनें नदी तट पर बसे दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा गौवंश की हत्या करने की आशंका जताई है। बीते मंगलवार को भी नदी के गौवंश का सिर उतारता मिला था। जिसे पुलिस ने मिट्टी में दबावा दिया था। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को बरामद सिर देने से इंकार कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने गौ रक्षा दल के कार्यकर्त्ता के साथ कस्बे में पहुंचकर महाराणा प्रताप चौक पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। तथा वही पर धरना देकर मौके पर आलाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। इस दौरान नानौता-बडगांव- देवबंद मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। पुलिस जाम खुलवाने के प्रयास कर रही है।