फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: नहाए-खाए के साथ शुरू हुआ छठ का महापर्व, रविवार को होगा खरना

सहारनपुर। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ महापर्व की शुरुआत होती है। शनिवार से जिलेभर में नहाए-खाए के साथ छठ पर्व की शुरुआत हो गई। महिलाओं ने नए वस्त्र धारण कर भगवान सूर्य की पूजा अर्चना की। 28 अक्तूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन होगा। नहाय-खाय के साथ ही शनिवार से छठ पर्व की शुरुआत हो गई। नहाए-खाए के दिन महिलाओं ने सूर्य देव की पूजा के बाद चना, दाल, कद्दू की सब्जी का सेवन किया। छठ पर्व के दूसरे दिन रविवार को खरना होगा। खरना के दिन महिलाओं द्वारा सूर्यास्त के बाद गुड़, दूध की खीर व रोटी बनाए जाती है। इस दिन महिलाएं सूर्य देव को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करती है। इसी के साथ महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ हो जाता है। 27 अक्टूबर को छठ पर्व का मुख्य दिन है। इस दिन महिलाएं अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगी। 28 अक्तूबर को सूर्योदय को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पर्व पूर्ण होगा। नहाए खाए के दिन सुमन तिवारी, नीता यादव, राबडी देवी, शरदा देवी, रजनी, कलावती आदि ने व्रत रखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें