सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र में संगमौर-माहेश्वरी मार्ग पर बोलेरो और ऑल्टो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा गुरुवार को हुआ। हादसे में सात लोग घायल हो गए। बोलेरो में सवार लोग बुड्ढाखेड़ा से साइफन की ओर जा रहे थे, जबकि ऑल्टो कार में सवार लोग दाबकी से माहेश्वरी होते हुए संसारपुर जा रहे थे। रजबाहे की पटरी पर दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सभी घायलों को उपचार के लिए सहारनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।