फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: विकास कार्य न होने से आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने लगाए चुनाव बहिष्कार के बैनर

Dimple Sirohi Updated Wed, 15 Apr 2026 01:26 PM IST

सहारनपुर के पुवांरका क्षेत्र में चकहरेटी स्थित प्रशांत विहार और परशुराम कॉलोनी के लोगों ने विकास कार्य न होने से नाराज होकर चुनाव बहिष्कार का एलान कर दिया। आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने मुख्य सड़क और अंदरूनी रास्तों पर चुनाव बहिष्कार के बैनर लगा दिए। कॉलोनीवासियों का कहना है कि उनकी कॉलोनी करीब 25 वर्ष पुरानी है और यहां लगभग चार हजार की आबादी रहती है, लेकिन आज तक न तो सड़क का निर्माण हुआ और न ही जर्जर नाले की मरम्मत कराई गई। हल्की बारिश में ही सड़क तालाब बन जाती है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चों को स्कूल भेजने और दुपहिया वाहन चलाने में भी भारी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों राजकुमार सैनी, श्वेता, मोहम्मद तालिब, सोनू, सत्तर अहमद, सोनी दास, परमजीत सिंह, नवीन कुमार, मोहम्मद वसीम और रिजवाना आदि का कहना है कि वे नगर निगम के अधिकारियों, मेयर, सांसद, विधायक और पार्षद को कई बार समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। उनका आरोप है कि चुनाव के समय क्षेत्र को वार्ड में शामिल किया जाता है, लेकिन विकास कार्य की बात आने पर इसे दूसरे क्षेत्र का हिस्सा बताकर टाल दिया जाता है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि नियमित रूप से टैक्स देने के बावजूद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में उनके पास चुनाव बहिष्कार के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें