फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: मोबाइल टावर लगाने का विरोध, महिलाओं ने किया हंगामा

Mohd Mustakim Updated Sat, 23 May 2026 03:26 PM IST

नकुड़ के मोहल्ला चौधरीयान में नए मोबाइल टावर लगाए जाने के विरोध में महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। विरोध जताने पहुंची कुछ महिलाएं हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर भी पहुंचीं। महिलाओं का आरोप है कि मोहल्ले में पहले से एक मोबाइल टावर लगा हुआ है, जिसकी किरणों से लोग बीमार हो रहे हैं। अब दूसरा टावर लगाए जाने से क्षेत्रवासियों में डर और नाराजगी बढ़ गई है। विरोध कर रही महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि नया टावर लगाने का कार्य नहीं रोका गया तो वे आत्मदाह करने को मजबूर होंगी। सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें