कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुम हुआ करीब 70 हजार रुपये कीमत का आईफोन 24 घंटे के भीतर बरामद कर कांवड़िये को सौंप दिया। थाना सदर बाजार पुलिस के अनुसार हरियाणा के कैथल निवासी कांवड़िया युवराज पुत्र पुष्पेंद्र का आईफोन कांवड़ यात्रा के दौरान कहीं गुम हो गया था। मोबाइल गुम होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और फोन को तलाशने के प्रयास किए। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 24 घंटे के अंदर आईफोन को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद मोबाइल कांवड़िये युवराज को सौंप दिया गया। आईफोन वापस मिलने पर युवराज ने सहारनपुर पुलिस का आभार जताया। पुलिस की तत्परता से की गई इस कार्रवाई की कांवड़िये ने सराहना की।