उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट देश को विकसित भारत बनाने का बजट है। इस बजट से देश 2029 तक दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 25 करोड़ जनता को गरीबी के दलदल से बाहर निकाला है। विपक्ष के पास बजट की आलोचना का कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष वहीं पुराने घिसे-पीटे शब्दों से बजट की आलोचना कर रहा है। जनमंच सभागार में केंद्रीय बजट पर हुई संगोष्ठी में केशव प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।