सहारनपुर के गणेशपुर में योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए राधा स्वामी सत्संग व्यास के पास बनाया गया पंडाल खचाखच भर गया। जनसभा स्थल पर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। पंडाल के प्रवेश द्वार पर भी लंबी लाइनें लगी रहीं। सुरक्षाकर्मी कड़ी जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने दे रहे हैं। विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति काले कपड़े पहनकर पंडाल में प्रवेश न करे। जनसभा स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगाकर देहरादून में हो रहे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता उत्साह से भरे नजर आए और बीच-बीच में देशभक्ति के साथ 'योगी-मोदी' और भाजपा के समर्थन में नारे लगाते रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी भाजपा के झंडे लेकर पहुंची हैं।