फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: एलिवेटेड रोड के पास बने मकानों की छत पर सुरक्षाकर्मियों का कब्जा, हर हरकत पर है पैनी नजर

पीएम नरेंद्र मोदी आज दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे। गणेशपुर में एलिवेटेड रोड के दोनों तरफ बने मकानों की छतों पर सुरक्षाकर्मियों ने कब्जा जमा लिया है। प्रत्येक घर की छत पर हथियारबंद पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। यह सभी वहीं से एलिवेटेड रोड और उसके आस-पास पर होने वाली किसी भी संदिग्ध हरकत पर नजर रख रहे हैं। इसके साथ ही एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे से गुजर रहे पुराने दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर भी जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। प्रधानमंत्री कार से काॅरिडोर का भ्रमण करेंगे। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां कोई रिस्क नहीं लेना चाहती हैं। नीचे राजाजी टाइगर रिजर्व की चिल्लावली रेंज में भी जंगल सफारी बंद है। ऊपर जहां से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरेगा नीचे वहां-वहां सख्त पहरा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें