सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में शाकुम्भरी पब्लिक स्कूल मांडुवाला के बच्चों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। फतेहपुर भादो से शुरू हुई यात्रा देहरादून रोड, रुडकी रोड, गांधी आश्रम तिराहे, पंजाबी मार्किट, सहारनपुर रोड, ज्योति किरण तिराहे से होते हुए नगर पंचायत के तिरंगा ध्वज पर पहुंच कर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं भारत माता की जय, देश के शहीद अमर रहें आदि जोशीलें नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा में प्रबंधन के संजय राणा, सतीश रोहिला, सुशील गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, ठाकुर जसबीर सिंह, सभासद रजत पुंडीर, प्रधान विजयपाल सिंह राणा, प्रधान योगेश राणा, ब्रजभूषण सिंह, चौधरी राजबीर सिंह, राजेश्वर पुंडीर, शक्ति राणा आदि शामिल रहे।