आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने वक्फ बिल और आरक्षण पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते थे कि वह पिछड़े समाज से हैं, लेकिन आज तक मंडल कमीशन को पूरी तरह से लागू नहीं किया गया है। दलित और पिछड़ा समाज अपना हक लेना जानता है। ऐसे में सरकार पिछले रास्ते से आरक्षण को खत्म कर कुछ लोगों को खुश करना चाहती है।