सहारनपुर में पुलिस उत्पीड़न से परेशान होकर पति- पत्नी के जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है । मौके पर मिले एक सुसाइड नोट के मुताबिक उन्होंने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। परिजनों की शिकायत पर कुछ पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।