रामपुर में भारत स्काउट और गाइड की ओर से विशाल रैली निकाली गई। इस दौरान कई प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। रैली का शुभारंभ महात्मा गांधी स्टेडियम, राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सुबह 10 बजे से हुआ। 25 विद्यालय के स्काउट गाइड का मार्च पास्ट हुआ। इस दौरान वर्दी, गांठें एवं बंधन, प्राथमिक चिकित्सा आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्काउट और गाइड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।