शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के धनोरा से बरात आई थी। देर रात बरात चढ़त के दौरान गाने बजाए जा रहे थे। जिस पर गांव के दूसरे पक्ष के लोगों को आपत्ति जताई। बरातियों के अनुसार बरात चढ़त के बाद जब खाना खाकर बराती लौट रहे थे। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने दुल्हा के तहेरे भाई समेत कई बरातियों के साथ मारपीट कर दी।