सीतापुर निवासी मेडिकल छात्र युवराज सिंह की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। उसके हाथ पैर में भी घिसटने के निशान हैं। पुलिस का मानना है कि उसकी मौत ट्रेन से गिरने से हुई होगी। परिजन शव को लेकर सीतापुर रवाना हो गए हैं। अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। शुक्रवार की रात मिलक और ग्राम क्योरार के बीच रेलवे ट्रैक के पास जनपद सीतापुर के थाना महमूदाबाद के ग्राम बेसनपुर निवासी मेडिकल छात्र युवराज का शव मिला था।